Best Historical and Knowledgeable Content here... Know More.

  • +91 8005792734

    Contact Us

  • amita2903.aa@gmail.com

    Support Email

  • Jhunjhunu, Rajasthan

    Address

 कुलदेवी महालक्ष्मी जी की आरती

 

(स्तुति)

 

जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता 

शरण तुम्हारी आता, मनवांछित पाता 

जय लक्ष्मी माता...

 

कमल सिंहासन सोहे, मन को हरषाता 

द्वय गज चंवर ढुलावे, आनंद बरसाता 

जय लक्ष्मी माता...

 

गल मुक्तन को हार सज्यो है, सुंदर मन भाता 

रत्न चतुर्दश दाता, संकट हरो माता 

जय लक्ष्मी माता...

 

गणेश पुत्र सम प्रिय लागे, ऋद्धि-सिद्धि दाता 

शुभ और लाभ की मैया, तुम ही हो दाता 

जय लक्ष्मी माता...

 

रत्न जड़ित सिर मुकुट बिराजे, भक्तन मन भाता 

जो जन तुम को ध्याता, परमानंद पाता 

जय लक्ष्मी माता...

 

पुत्र पौत्र सुख संपत्ति, अन्न-धन की दाता 

जिस पर कृपा तुम्हारी, सब वैभव पाता 

जय लक्ष्मी माता...

 

बाजत नौबत द्वारे, भक्तन यश गाता 

नर-नारी थारी धोक लगावे, मन में हरषाता

जय लक्ष्मी माता...

 

जो मैयाजी की आरती, मगन होय गाता 

जग में नाम कमावे, धन लक्ष्मी पाता

जय लक्ष्मी माता...  

 

चिड़ावा थारो धाम बण्यो हैं, मंगल सुख दाता 

प्रभू शरण यश गावे, मेटो भव बाधा

जय लक्ष्मी माता...