+91 8005792734
Contact Us
Contact Us
amita2903.aa@gmail.com
Support Email
Jhunjhunu, Rajasthan
Address
श्री अग्रसेन जी की अमरगाथा
सुनो कहानी दुनिया वाली श्री अग्रसेन महान की
सत्य व्रत अपनाने वाले अहिंसा के भगवान की
जय अग्रसेन महान, जय-जय कलयुग के भगवान
जब-जब धरती पर पाप बढ़ा है, महापुरूष कोई आता है
सत्य प्रतिज्ञा धर्म की रक्षा, हम को पथ दिखलाता है
कर्मवीर बन वह महामानव, सत्य मार्ग बतलाता है
सूर्यवंश के परम प्रतापी महावीर बलवान की
सुनो कहानी दुनिया वालों श्री अग्रसेन महान की
सत्य व्रत अपनाने वाले अहिंसा के भगवान की
जय अग्रसेन महान, जय-जय कलयुग के भगवान
नगर प्रतापपुर में जन्म लिया है जन मंगल को आया है
आश्विन शुक्ल की प्रथम तिथि को जग उजियारा छाया है
रविवार गुरू पुष्य योग था मध्य काल को धारा है
वल्लभसेन भगवती के नंदन इक्ष्वाकु कुल धाम की
सुनो कहानी दुनिया वालों श्री अग्रसेन महान की
सत्य व्रत अपनाने वाले अहिंसा के भगवान की
जय अग्रसेन महान, जय-जय कलयुग के भगवान
हुआ जन्म खुशियाँ भर भारी पंडित ज्ञानी आए थे
देख लग्न नक्षत्र सभी ने अपने वचन सुनाए थे
अग्रगण्य है सभी विधा में अग्रसेन शुभ नाम है
कलयुग में जो करे रोशनी सत्य सनातन नाम की
सुनो कहानी दुनिया वालों श्री अग्रसेन महान की
सत्य व्रत अपनाने वाले अहिंसा के भगवान की
जय अग्रसेन महान, जय-जय कलयुग के भगवान
पांच बरस की भई अवस्था गुरुकुल में पग धारा है
गुरु ताड्य से शिक्षा लेकर जग में किया उजियारा है
कुरुक्षेत्र के युद्ध में जाकर दुष्टों को पछाड़ा है
श्रीकृष्ण के परम पियारे सूर्यवंशी सुखधाम की
सुनो कहानी दुनिया वालों श्री अग्रसेन महान की
सत्य व्रत अपनाने वाले अहिंसा के भगवान की
जय अग्रसेन महान, जय-जय कलयुग के भगवान
पिता मृत्यु का दुःख भी आया चाचा की गई मति मारी
कैद हो गए सत्य की खातिर मन में ग्लानि हुई भारी
मात-भ्रात से बिछुड़ गए पर असत की डोर नहीं थामी
पुण्य पुंज जन-जन के नायक सत्यव्रती अभिराम की
सुनो कहानी दुनिया वालों श्री अग्रसेन महान की
सत्य व्रत अपनाने वाले अहिंसा के भगवान की
जय अग्रसेन महान, जय-जय कलयुग के भगवान
बंदीगृह से जब बाहर आए आश्रम एक सुहावा था
गर्ग ऋषि की कृपा पाकर तम को दूर भगाया था
महालक्ष्मी को कर प्रसन्न सुंदर नगर बसाया था
अग्रोहा नगरी के मालिक अग्रसेन भगवान की
सुनो कहानी दुनिया वालों श्री अग्रसेन महान की
सत्य व्रत अपनाने वाले अहिंसा के भगवान की
जय अग्रसेन महान, जय-जय कलयुग के भगवान
एक ईंट और एक रुपया समाजवाद का नारा था
सत्य अहिंसा धर्म हमारा सब जन ने स्वीकारा था
नागलोक में जाकर उनने माधवी को धारा था
देवराज की दृढी हटाई ऐसे पुरुष महान की
सुनो कहानी दुनिया वालों श्री अग्रसेन महान की
सत्य व्रत अपनाने बाले अहिंसा के भगवान की
जय अग्रसेन महान, जय-जय कलयुग के भगवान
देवराज इन्द्र भी जिनके गुणों के हुए दिवाने थे
पुत्र अट्ठारह एक थी कन्या सभी परम सयाने थे
वंशकर यज्ञ करन जब लागे पशु हिंसा देख उसे त्यागे
क्षत्रिय छोड़ वैश्य अपनाया ऐसे पुरुष महान की
सुनो कहानी दुनिया वालों श्री अग्रसेन महान की
सत्य व्रत अपनाने वाले अहिंसा के भगवान की
जय अग्रसेन महान, जय-जय कलयुग के भगवान
हाथ उठाय तभी प्रण लिन्हा हिंसा नहीं स्वीकारी है
सत्य अहिंसा मार्ग हमारा हमने यही विचारी है
वैश्य कर्म को अपनाकर सेवा धर्म स्वीकारा है
महालक्ष्मी के परम पियारे सकल भुवन सुखधाम की
सुनो कहानी दुनिया वालो श्री अग्रसेन महान की
सत्य व्रत अपनाने वाले अहिंसा के भगवान की
जय अग्रसेन महान, जय-जय कलयुग के भगवान
नमन करें हम उस महा मानव को अहिंसा परमो धर्म कहा
सभी प्राणी में एक ईश्वर है यह संदेश सभी को दिया
सेवा धर्म स्वयं अपनाकर सबको सबल बनाया है
प्रभु शरण हम सब मिल गाएं गाथा परम सुजान की
सत्य व्रत अपनाने वाले अहिंसा के भगवान की
जय अग्रसेन महान, जय-जय कलयुग के भगवान.......
श्री अग्रसेन गायत्री
वल्लभ सुताय विद्महे।
माधवी वल्लभाय धीमहि।
तन्नो अग्रः प्रचोदयात।